ABA English एक ऐसा ऐप है, जिसकी मदद से आप अपने Android डिवाइस पर ही पूरी सुविधा के साथ अंग्रेजी सीख सकते हैं और अंग्रेजी के अपने ज्ञान में सुधार भी कर सकते हैं। इसकी सहायता से आप भाषा के आधारभूत नियमों को तो सीख ही सकते हैं, साथ ही कुछ कठिन आधिकारिक परीक्षाओं, जैसे कि TOEFL या Advanced Certificate आदि के लिए भी तैयारी कर सकते हैं।
ABA English को संस्थापित करने के बाद आपको सबसे पहले अपना वर्तमान स्तर निर्धारित करना होता है। एक बार आपने इस 20 प्रश्नों वाले टेस्ट को पूरा कर लिया तो फिर यह ऐप आपका स्तर निर्धारित कर देगा और उसके बाद आप विभिन्न अभ्यासों एवं गतिविधियों के जरिए अपने शब्द ज्ञान, व्याकरण, कहावतों, सुनने की क्षमता आदि में सुधार करना प्रारंभ कर सकते हैं।
ABA English में 100 से भी ज्यादा इकाइयों वाले छह अलग-अलग स्तर होते हैं। इस ऐप का सबसे दिलचस्प हिस्सा है ABA Films, जिसमें मूवी एवं लघु फिल्मों का एक समूह होता है, जिसकी मदद से आप विभिन्न प्रकार के हुनर सीख सकते हैं। ठीक इसी प्रकार इस ऐप के अन्य हिस्सों में भी आप मनोरंजक एवं अंतर्क्रियात्मक तरीके से सीखना जारी रख सकते हैं।
ABA English भाषा सीखने के लिए बनाया गया एक उत्कृष्ट ऐप है, जिसमें उपलब्ध सैकड़ों अलग-अलग प्रकार के अध्यायों की सहायता से आप अंग्रेजी के अपने ज्ञान में बढ़ोतरी कर सकते हैं। साथ ही, यदि आप एक शुल्क-आधारित सदस्यता ले लेते हैं तो आपको पहले से भी ज्यादा पाठ एवं गतिविधियों का लाभ मिल सकता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
क्या यह प्रीमियम संस्करण है?
अच्छा